+of+Copy+of+%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%81.j5.jpg)
माँ आप आएं इसके लिए शुक्रिया हम सब आपके आने का इंतजार बहुत बेसब्री से करते हैं
हमें आशा रहती है कि जब आप आयेगीं तब सारे दुःख हर लेगीं और हमें सुख़ और शातिं प्रदान करेगीं
माँ हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं। अगर ग़लती से भी आपके बच्चों से भूल चूक हो जाये तो हे देवी माँ माफ कर देना हम सब आपके बच्चे हैं आपका प्यार और आर्शीवाद चाहते हैं
माँ दुर्गे आप सब कुछ जानतीं हैं आपसे क्या छिपा है। हे देवी मेरी आपसे एक प्रार्थना है।
मैं आपसे किसी के स्वास्थ्य के लिए आर्शीवाद माँग रही हूँ
देवी उस बच्चे की रक्षा करना। उस पर अपनी कृपा द्रष्टि करना
उसके सारे तकलीफ हर लेना देवी
माँ उस बच्चे को आपके आशीर्वाद की बहुत ज़रुरत है।
उसके परिवार वालों को हिम्मत और इस दुखद समय से लड़ने की शक्ति देना।
मैं जानती हुं माँ कि आप मेरी इच्छा जरुर पूरी करेगीं।
इस विशवास की लाज रखना देवी।
आप तो सब जानती हैं माँ
सब के दिल मे रहती हैं
मेरे मन की भी बाते जान रही हैं
मैं बस उस बच्चे की कुशलता चाह रही हूँ
मेरी यह ईच्छा पूरी कर देना माँ
खुश रहो और दुसरॆ को भी खुश रहनॆ दो, अपनॆ सॆ बड़ो को हमॆशा आदर करो और छोटों को ढ़ॆर सारा प्यार यही है सफता का राज्ञ...
जवाब देंहटाएंबहुत सही कहा... चिट्ठाजगत में स्वागत है आपका.